योगी आदित्यनाथ ने कहा, कोविड 19 जांच की वजह से न रुकने पाए किसी की सर्जरी 

 


 गोरखपुर :  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। 


6 मिनट रहे जिला अस्पताल में 


उन्होंने कहा कि कोविड टेस्ट की वजह से कोई सर्जरी रुकनी नहीं चाहिए। हर सर्जरी के पहले टेस्ट जरूर करा लें। इसीलिए ट्रू नेट मशीन दी गई, ताकि जल्दी जांच हो सके।मुख्यमंत्री कुल 6 मिनट जिला अस्पताल में रहे। 


उन्होंने इमरजेंसी का निरीक्षण किया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार श्रीवास्तव व सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी को कोरोना के प्रति पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। 


चिकित्सकों से किया सवाल-जवाब 


उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से पूछा कि आप कोविड मरीजों की कैसे पहचान करते हैं। उन्होंने बताया कि हम लोग मरीज के लक्षणों व उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर उसकी जांच कराते हैं। पॉजिटिव आने पर उसे तत्काल आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर देते हैं। इस अवसर पर जिला प्रशासन व पुलिस के सभी अधिकारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास