यूपी: अब निसर्ग तूफान मचा सकता है तबाही, 4 से 7 जून के बीच तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी


 अम्फान के बाद अब निसर्ग तूफान का खतरा उत्तर प्रदेश के कानपुर महानगर सहित आसपास के जिलों इटावा, उन्नाव, फर्रूखाबाद, कन्नौज, चित्रकूट, जालौन, बांदा, महोबा, औरैया, उरई में मंडराने लगा है। तूफान को लेकर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए चेतावनी भी जारी की है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया कि निसर्ग तूफान मुंबई के समुद्री क्षेत्रों से बढ़कर 4 से 7 जून के बीच प्रदेश के मध्य व उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में असर डालेगा। इस दौरान कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।
साथ ही 30 मई की तरह फिर कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि संभावित है। ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने का कहा है। मंगलवार को सुबह से लेकर पूरे दिन बादलों के बीच हल्की धूप रही। इससे दिन का तापमान सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास