अब राशन की दुकानों तक कोरोना के पहुंचने का अंदेशा, बढ़ी परेशानी
कुशीनगर जिले में कोरोना का प्रसार लगातार बढ़ रहा है। इस बीच मार्केटिंग इंस्पेक्टर हाटा कोरोना संक्रमित पाए गये है। जिससे अब कोरोना के राशन के दुकानों तक पहुंचने के कयास लगाए जाने लगे हैं कारण कि हाट शाखा केंद्रों से ही राशन दुकानों पर जाती हैं और मार्केटिंग इंस्पेक्टर की इन दुकानों को राशन का आवंटन की जिम्मेदारी होती हैं। ऐसे में जब मार्केटिंग इंस्पेक्टर को कोरोना का संक्रमण हो गया हो तो उनसे न जाने अब तक कितने लोगों को ये संक्रमण हुआ होगा। सोमवार को मार्केटिंग इंस्पेक्टर हाटा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सैकड़ों दुकानों के लिए बंटा होगा राशन
हाटा विपणन केंद्र से सैकड़ों दुकानों को राशन दिया गया है। ऐसे में राशन लेने वालों पर भी कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए मार्केटिंग इंस्पेक्टर की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है । ऐसे में इनका संक्रमित होना कुशीनगर के लिए खतरे की घंटी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें