अब सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे तथा शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी
लखनऊ, मुख्यमंत्री ने अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा की
- करोना संक्रमण के दृष्टिगत अब सभी बाजार सोमवार से शुक्रवार तक खुलेंगे तथा शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी।
- साप्ताहिक बंदी के दौरान सभी बाजारों की स्वच्छता एवं सैनिटाइजेशन के लिए विशेष कार्यक्रम चलेगा।
- औद्योगिक इकाइयों को शनिवार व रविवार को अपने यहां सैनिटाइजेशन का कार्य करने का निर्देश।
- सभी कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
- वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य जैसे एक्सप्रेस-वे, डैम इत्यादि तथा बाढ़ के दृष्टिगत तटबंध की मरम्मत के कार्य सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निरंतर किया जाए।
- कोविड-19 के दृष्टिगत इससे बचाव के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।
- कोविड-19 के रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में घर-घर पहुंचकर सर्वे का कार्य किया जा रहा है।
- टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाकर 50,000 टेस्टिंग प्रतिदिन करने के निर्देश।
- जनपद कानपुर नगर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया व वाराणसी में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें