AIMIM के जिलाध्यक्ष ने डॉक्टर कफील के रिहाई के लिए सौंपा ज्ञापन

महराजगंज: AIMIM के जिलाध्यक्ष के अगुवाई में मंगलवार को डॉ. कफील खान को रिहा करने की मांग को लेकर महराजगंज के डीएम उज्ज्वल कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और डॉक्टर कफील के रिहाई की मांग की जिला अध्यक्ष यूपी सरकार से डॉ. कफील खान को बिना शर्त रिहा करने की मांग की ,सरवर खान के अनुसार पिछले 30 जनवरी से उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने डॉ. कफील खान को तानाशाही तरीके से जेल में बंद किया हुआ हैं उन्हें हर तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। योगी सरकार ने पहले भी डॉक्टर कफील को कई महीनों जेल में रखा लेकिन बाद में वो निर्दोष पाए गए। सरवर खान के अनुसार देश में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर योगी और मोदी सरकार द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। इस दौरान जाकिर अली संगठन मंत्री , जितेंद्र कुमार भारती,शफी मोहम्मद,सदरे आलम,महबूब आलम,खुशबुद्दीन अंसारी मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास