अपराधियों की आने वाली है शामत: फिर शुरू होगा यूपी में “आॅपरेशन क्लीन”…..
लखनऊ। कानपुर में हुए हत्याकांड के बाद योगी सरकार एक्शन में आ गई है, योगी सरकार ने यूपी पुलिस को प्रदेश के माफियाओं की हिट लिस्ट तैयार करने को कहा है। आदेश में कहा गया है कि कोई भी माफिया हो चाहे वो जेल में बंद हो या बाहर हो सभी के नाम को हिट लिस्ट में शामिल किया जाए। योगी सरकार ने आदेश दिया है कि अब राजनीतिक हो या माफिया सभी पर सख्त कार्रवाई की जाए, बता दें कि यूपी पुलिस ने हिट लिस्ट तैयार कर ली है,इसमें प्रदेश के शूटरों,बदमाशों समेत कई बाहुबली राजनेताओं के नाम भी शामिल हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें