बाढ़ राहत को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
शासन के निर्देशानुसार आगामी बाढ़ के खतरे को देखते हुए तहसीलदार न्यायिक सुनीता गुप्ता,नायब तहसीलदार नीलम तिवारी राजस्व निरीक्षक और लेखपाल की टीम द्वारा बाढ़ चौकियां मोहरीपुर,प्रा.वि.इलाहीबाग और प्रा.स्वास्थ्य केंद्र डोहरिया का निरीक्षण किया गया तथा इनके अंतर्गत आनेवाले गाँवों ज.नंदलाल, ज.बहादुर अली, मुंडेरीचक डोमिनगढ और जगतबेला का निरीक्षण किया गया जिसमें बाढ़ राहत को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।डोहरिया क्षेत्र में बंधे पर बाढ़ सुरक्षा दृष्टिगत कार्य चल रहा है।बाढ़ सुरक्षा को लेकर ऐतिहातन तौर पर सभी कटान स्थानों को चिन्हित करके सिंचाई विभाग को सूचित कर दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें