बड़हलगंज में फिर फूटा कोरोना बम पत्रकार सहित नौ पाजिटिव

गोला गोरखपुर। गोला तहसील क्षेत्र के बड़हलगंज मे एक बार फिर कोरोना का बम फूटा है।
बड़हलगंज उपनगर के एक पत्रकार सहित नौ लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। पत्रकार की रिपोर्ट पाजिटिव आने से कई पत्रकार खौफ में हैं और कोरोंटीन हो गए हैं।
      कोविड-19 रिस्पॉन्स टीम के प्रभारी डा0 चन्द्रशेखर गुप्ता व डा0 राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 04 जुलाई को जिले से आयी मेडिकल मोबाइल टीम द्वारा सीएचसी बड़हलगंज मे 40 व्यक्तियों की पूल सेंपलिंग की गयी थी। मंगलवार को आयी रिपोर्ट में उसमें से 09 लोग  पाजिटिव मिले हैं। जिसमें कस्बे के पत्रकार,थोक कपड़े के दूकान पर काम करने वाले दो कर्मचारी के अलावा नगर से सटी ग्राम पंचायत बेईली के दो, तिवारीपुर मुहल्ले के दो तथा एक व्यक्ति महुलिया पोयल का व एक व्यक्ति चिल्लूपार का है। इलाज के लिए सभी लोगों को गोरखपुर भेजा जा रहा है। 
पत्रकार से सम्पर्क मे रहने वाले लोग हुए क्वारंटाइन
      पत्रकार की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद उनके सम्पर्क में रहने वाले पत्रकार, व्यवसायी व अन्य लोग क्वारंटाइन हो गये हैं। हालांकि पाजिटिव आये पत्रकार में कोरोना से संबंधित कोई लक्षण नहीं हैं। मात्र प्रिकाशन के लिए उन्होंने अपनी जांच करायी थी। बहरहाल पत्रकार व थोक वस्त्र विक्रेता के कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे बड़हलगंज उपनगर में हड़कंप है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास