बकरीद त्यौहार को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

बढ़नी सिद्धार्थनगर 
 ईदउल अजहा बकरीद को लेकर गुरुवार को बढ़नी पुलिस चौकी परिसर में सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए शांति समिति की बैठक की गई। एसडीएम शोहरतगढ़ अनिल कुमार ने आयोजित बैठक में बकरीद के त्योहार को शांति और शौहार्द से मनाने की अपील की। इस दौरान सभासद निजाम अहमद ने प्रवासियों को राशन न मिलने व लाक डाउन के दौरान कुछ पारिवार के पास राशन न होने के कारण तीन दिनों से भूखे रह रहे परिवार को लेकर अवगत कराया जिसे लेकर एसडीएम द्वारा लोगो को चिन्हित कर राशन उपलब्ध कराने का आश्वसन दिया गया । ढेबरुआ थाना कोतवाली इंस्पेक्टर तहसीलदार सिंह ने लाकडाउन कोरोना वायरस संक्रमण के सम्बन्ध में बताया की बकरीद त्यौहार में नमाज अपने अपने घरो में अदा करे एव कुर्बानी अपने घरो पर करे और बैठक में उपस्थित लोगो से अपील करते हुए कहा की कोरोना का सक्रमण तेजी से फ़ैल रहा ऐसे में व्यापारी अपने दुकानों के समाने गोला बने ले ताकि ग्राहको में सोसल डिस्टेंस का पालन हो सके व दूकानदार हमेशा मास्क लगाकर ही ग्राहकों को समान दे और लोगो जागरूक करे । सावधानी ही हमारी बचाव है । चौकी प्रभारी महेश सिंह ने लोगों से बकरीद का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। कहा कि कोई व्यक्ति समस्या उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी । 
इस दौरान एसएसबी सहायक कमांडेंट गौरव कुमार सिंह विद्युत जेई राजीव सिंह सहित आदि लोग उपस्थित रहे ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास