बलिया में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ा,69 नये संक्रमित,संख्या पहुंची 487

बलिया 14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बलिया में तेजी से कोरोना संक्रमण के बढ़ने से मंगलवार को 69 और कोरोना पाजिटिवों की पुष्टि के बाद जिले में इनकी संख्या बढ़कर 487 पहुंच गई है।
जिलाधिकारी हरिप्रताप शाही ने बताया कि आज प्राप्त कोरोना रिपोर्ट में 69 लोग पाजिटिव मिले हैं। उन्हाेंने बताया कि जिले में इतनी बडी संख्या में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद संक्रमितों की संख्या 487 हो गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक 281 मरीज ठीक हो चुके है जबकि 206 एक्टिव मरीजों का उपचार कोविड एल-1 अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने बताया कि नये संक्रमितों के संपर्क में आने वालों को चिन्हित करन उनके सैंपल लेने के साथी इनके आवास के इलाके सील किए जा रहे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास