बस्ती में तीन फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा

बस्ती 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी करने वाले तीन शिक्षकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि लालगंज क्षेत्र के बेसिक शिक्षा परिषद के जूनियर हाई स्कूल बानपुर के सहायक अध्यापक राणा प्रताप सिंह,प्रियंका चौधरी और मालती देवी का प्रमाण पत्र जांच के दौरान कूट रचित और फर्जी पाया गया।
उन्होने बताया कि तीनो के खिलाफ धारा 419,420,467,468,471 और 409 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने बताया है कि अभिलेखों की जांच के दौरान फर्जी अभिलेखों के आधार पर इन शिक्षकों ने नियुक्ति प्राप्त कर लिया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास