भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष के पति ने लगायी फांसी

ललितपुर 14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ललितपुर के कोतवाली तालबेहट थानाक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष के पति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली तालबेहट अंतर्गत ग्राम बिजरोठा निवासी देवेंद्र सिंह(55) पुत्र जगदीश सिंह का शव ग्राम तरगुवा रेलवे फाटक के आगे पेड़ से लटका मिला। राहगीरों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों ने मौके पर पहुँचकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच प्ररम्भ कर दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास