भरसी बुजुर्ग गांव जलमग्न, संक्रमण रोगों के फैलने का खतरा
गोला/गोरखपुर
विकास खण्ड गोला के ग्राम सभा भरसी बुजुर्ग ग्राम सभा का हाल बदहाल हो गया है। बारिश के पानी का जलजमाव होने से गांव के चारों तरफ जल ही जल दिखायी दे रहा है ।इतना ही नही कुछ लोगो के आंगन में नाबदान के रास्ते पानी घुस चुका है ।जिसका मुख्य कारण गांव में आने जाने के लिए बने चकरोडो में जल निकासी के लिए कोई व्यवस्था का न होना है। जल जमाव से दुर्गंध आना शुरू हो गया है कुछ वर्षो पूर्व जल जमाव के कारण ही यह गांव मष्तिष्क रोग की चपेट में आ चुका था।जिसके कारण शासन की तरफ से एक बार हेड टैंक भी बनवाया गया है ।लेकिन जल निकासी की व्यवस्था ने होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
बतादे कि लगातार भारी बारिश के कारण भरसी बुजुर्ग गांव जलमग्न हो गया है लोगो के घरों के अंदर भी पानी घुस चुका है।जिससे लोग घर के अंदर से अगर बाहर आना है तो पानी मे ही चल कर आने को मजबूर बने हुए है।गाँव के महानन्द मिश्र मिश्रिलाल रामसजन प्रजाति कैलाश बिश्राम हरिजन सुदर्शन रामसजन तारकेश्वर पाण्डेय सतेन्द्र मिश्र शुशील मिश्र जितेन्द्र रामप्रताप कृष्ण मुरारी मिश्र संदीप पाण्डेय संतोष आदि का कहना है कि गांव के किनारे किनारे चक मार्ग बना हुआ है ।लेकिन चक मार्ग में जल निकासी के लिए कोई पाइप बगैरह न होने से जल जमाव बना हुआ है।
बॉक्स-
इस संबंध में एसडीएम गोला राजेन्द्र बहादुर का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नही है।आगर जल जमाव हो गया है तो राजस्व टीम को हम गाँव पर भेज कर निरीक्षण कराकर जल निकासी की व्यवस्था कराते है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें