बॉलीवुड में खास ‘गैंग’ मेरे खिलाफ फैला रहा अफवाह : ए.आर. रहमान

मुंबई (वार्ता) आस्कर विजेता संगीतकार ए.आर रहमान का कहना है कि बॉलीवुड में एक ऐसा 'गैंग' है जिसके कारण उन्हें काम मिलने में अड़चन आ रही है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में 'इनसाइडर और आउटसाइडर' को लेकर बहस छिड़ी है। इस बीच संगीतकार रहमान ने कहा कि कुछ लोग उनके बारे में बॉलीवुड में 'अफवाह' फैला रहे हैं जिससे उनके और फिल्म निर्माताओं के बीच 'गलतफहमी' पैदा हो रही है।

रहमान ने कहा, “मैं अच्छी फिल्मों को मना नहीं करता हूं लेकिन मेरा मानना है कि एक गैंग है जो कुछ अफवाह फैला रहा है और गलतफहमी पैदा हो रही है। लोग मुझे काम करते देखना चाहते हैं, लेकिन लोगों का एक ऐसा भी गैंग है जो ऐसा होने नहीं दे रहा है। खैर मेरा विश्वास भाग्य में है। मेरा मानना है कि सब कुछ ऊपर वाले के जरिए आता है। इसलिए मैं अपनी फिल्में और दूसरे काम कर रहा हूं, लेकिन आप सभी मेरे पास आ सकते हैं, आप अच्छी फिल्में बना रहे हैं और आपका मेरे यहां स्वागत है।”

रहमान ने सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' के लिए संगीत दिया है जो शुक्रवार को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो गयी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास