चाचा ने भतीजे को पीटा भाभी ने देवर के खिलाफ दी तहरीर

हरनही | बांसगांव, थाना क्षेत्र हरनही चौकी अंतर्गत ग्रामसभा घइसरा अरोणा देवी पत्नी इंद्रजीत ने हरनही चौकी पर तहरीर दी है कि मेरा लड़का सिकंदर उम्र 13 वर्ष कल शाम 6:00 बजे गाय को चरा रहा था| इतने में मेरे देवर रामभुवाल पुत्र वासुदेव पहुंच कर मेरे लड़के को बिना पूछे समझे गला दबाकर मारने लगे तभी गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे तब मेरे देवर ने मैं लड़के को छोड़कर फरार हो गया| इसकी सूचना गांव वालों के माध्यम से जानकारी हुई तब मैं अपने देवर से पूछने गई तो मुझे भी भद्दी भद्दी गालियां और जानमाल की धमकी देने लगे|
पुलिस मौके पर पहुंची तभी राम भुवाल घर छोड़कर फरार था| मौके पर 112 नंबर की गाड़ी भी पहुंची 
चौकी एसआई सत्यदेव ने बताया घटना कल शाम 6:00 बजे की है आज सुबह 10:00 बजे तहरीर मिली है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी|


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास