चौकी की खुद साफ सफाई कर किया सैनिटाइज

गोरखपुर। थाना रामगढ़ ताल नौकायन चौकी इंचार्ज अंजनी कुमार का सराहनीय प्रयास। अनलॉक-2 के दौरान अपनी चौकी का खुद साफ सफाई कर सेनीटाइज किया। उन्होंने संदेश दिया कि कोविड-19 कोरोनावायरस के संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए जागरूकता ही इस बीमारी का इलाज है । सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है  हम सब को भी  एकजुट होकर इस बीमारी से  लड़ना है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ना बरते । साफ सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार करते रहे इस बीमारी का कहर अभी भी जारी है लोग अभी भी इसे हल्के में ले रहे हैं प्रदेश सरकार ने 55 घंटे का पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गोरखपुर जिला प्रशासन की बात करें तो 17 जुलाई तक तीन थाना क्षेत्रों में लॉक डाउन लगाए गया। इस दौरान जिला प्रशासन जनपद में वृहद स्तर पर साफ सफाई व सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है लोगों से अपील की जा रही है कि वह अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें । बिना आवश्यक काम के बाहर ना निकले।
बता दें कि पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है कि बिना मास्क के घर से ना निकले सोशल डिस्टेंस को बनाए रखें नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास