चौरीचौरा मे कई जगह हुआ वृक्षारोपण


चौरीचौरा,गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आह्वान पर रविवार को चौरीचौरा क्षेत्र मे जगह जगह बृहद वृक्षारोपण वन विभाग के द्वारा किया गया ।
 सरकार निर्देश पर 25 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के तहत चौरी -चौरा शहीद स्मारक परिसर , रेलवे स्टेशन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबंर तो के बगल मे खाली जमीन में वृक्षारोपण कर इस कार्यक्रम का  शुभारंभ किया गया । जहाँ पर आंवला, अर्जुन, पीपल,कांजी, केशिया अरिकुलिस फर्मिस आदि प्रजाति के पौधे भाजपा विघायक संगीता ईए प्रतिनिधि  जितेंद्र यादव ने किया । सरदार नगर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख, सरदारनगर ब्लॉक के एडीओ पंचायत परमात्मा प्रसाद पांडेय जिला पंचायत सदस्य श्याम मिलन यादव, लक्ष्मीकांत, ग्राम प्रधान बबलू असलम, पिंटू सिंह, आलोक पटवा जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा,  धर्मेंद्र जायसवाल प्रदेश संगठन मंत्री शिव राष्ट्र सेना उत्तर प्रदेश, संजय कुमार क्षेत्रीय वन अधिकारी गोरखपुर रेंज गोरखपुर, विनय कुमार गौड़ वन दरोगा /सेक्शन प्रभारी चौरी चौरा,  शैलेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी सरैया, सरदारनगर रामचंद्र यादव प्रभारी चौरी चौरा इत्यादि लोग मौजूद रहे
 इसके अलावा  ग्रामसभा चौरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय   के प्रांगण वन महोत्सव मनाया गया । जहाँ पर लोगो को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया गया ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास