डीएम और सीएम के गोद लिए हुए गांव में 15 दिनों से जलजमाव के कारण नागरिक परेशान 

गोरखपुर , डीएम और सीएम के गोद लिए हुए गांव में इन दिनों नागरिक जल निकासी के सारे रास्ते बंद हो जाने से परेशान हैं । जल जमाव के कारण संक्रामक बीमारी फैलने का भय सता रहा है । जंगल धूसड़ स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर गत 15 दिनों से बारिश के पानी से डूबा हुआ है । जबकि मुख्यमंत्री के गोद लिए हुए गांव जंगल तिनकोनिया नंबर दो के पूजा नगर कालोनी में घरों का गंदा पानी निकलकर सड़क पर ही जलजमाव के रूप में ठहर गया है । लोगों में जल जनित बीमारी फैलने का भय सता रहा है ।
प्रभारी चिकित्साधिकारी वीके चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के गोद लिए हुए गांव जंगल धूसड़ स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का परिसर गत वर्ष की भांति ही इस बरसात के मौसम में भी 15 दिनों से डूबा हुआ है । जंगल तिनकोनिया नंबर दो की ग्राम प्रधान इंदुलता के पति राजकुमार का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोद लिया हुआ गांव है । जल जमाव के निकासी के लिए प्रयास करेंगे ।
लोगों की मानें तो लाला बाजार चौक से आदर्श विद्युत उपकेंद्र पादरी बाजार जाने वाले मार्ग पर जल निकासी के लिए बनाए गए चार सरकारी पुलिया जाम हो जाने के कारण विगत 15 दिनों से जलजमाव बना हुआ है । शम्भू पाण्डेय, कन्हई, टिंकू आनंद, राजेश, महेंद्र, विजय, विजय लक्ष्मी, ममता, आरती देवी सहित तमाम लोगों ने ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तक गुहार लगा चुके, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नही हो रहा है । इस संबंध में उप जिलाधिकारी सदर गौरव सिंह सोगरवाल का कहना है कि जल जमाव के निकासी हेतु शीघ्र समाधान कराया जाएगा ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास