देवरिया में आठ मिले कोरोना पॉजिटिव
देवरिया 22 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में बुधवार को आठ कोरोना संक्रमित मिले।
जिले में अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 695 हो गई है जबकि सात संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में डीएसटीओ और बैतालपुर के प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी भी शामिल हैं।
अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद विकास भवन और ब्लाक कार्यालय को सील कर दिया गया हैं।
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि वर्तमान में 285 एक्टिव केस हैं।
सं विनोद
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें