देवरिया पुलिस द्वारा 25000रू0 ईनामिया, शराब तस्कर गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा टाॅप-10 अभियुक्तों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में
01.दिनांक-11.07.2020 को थानाध्यक्ष खुखुन्दू मुखबिर की सूचना पर ग्राम सुविखर के पास से मनीष मिश्रा पुत्र शीलभूषण मिश्रा निवासी-सुविखर थाना खुखुन्दू जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्त थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-541/2019 धारा-272,419,420,467,468 भादंसं व 63/64 काॅपी राइट ऐक्ट व 60/63 आबकारी अधि0 में दिनंाक-04.07.2019 से वांछित चल रहा था एवं थाना खुखुन्दू का हिस्ट्रीशीटर, 25000रू0 ईनामिया, शराब तस्कर एवं टाॅप-10 अभियुक्त था।
02.दिनांक-11.07.2020 को प्रभारी निरीक्षक तरकुलवा मुखबिर की सूचना पर ग्राम हनुमानगंज के पाास से अनवर पुत्र अब्दुल निवासी-कंचनपुर थाना-तरकुलवा जनपद-देवरिया को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक अदद देशी तमंचा व दो अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरकुलवा पर पशु तस्करी सहित अन्य गंभीर धाराओं में 11 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।
03.पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा शातिर एवं टाॅप-10 अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वारा अवगत कराया गया कि टाॅप-10 शातिर अभियुक्त 01.अनूप तिवारी पुत्र स्व0 राजेश तिवारी निवासी-रामनाथ देवरिया थाना-कोतवाली देवरिया, 02.राजू जायसवाल पुत्र हरिहर जायसवाल निवासी-ट्यूबवेल काॅलोनी थाना कोतवाली जनपद-देवरिया, 03.किशन सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी-भटवलिया थाना-कोतवाली जनपद देवरिया, प्रभारी निरीक्षक गौरीबाजार द्वारा अवगत कराया गया कि शातिर अभियुक्त 01.चन्दू यादव पुत्र रामवेलास निवासी-सोनाड़ी टोला थाना-भलुअनी जनपद-देवरिया टाॅप-10 एवं 02.मनीष यादव पुत्र भीम यादव निवासी-तेनुआ खुर्द टोला महुई थाना-झंगहा गोरखपुर एवं प्रभारी निरीक्षक बरहज द्वारा अवगत कराया गया कि शातिर अभियुक्त 01.तनवीर खां पुत्र स्व0 भूरे 02.अफजल पुत्र रसीद 03.साजिद पुत्र स्व0 शहीद निवासीगणः-बाबरपुर थाना-अजीतमल्ल जनपद-औरेया का एक संगठित गिरोह है। ये सभी अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु गैंग बनाकर गंभीर अपराध कारित करना इनका पेशा है। इस संबन्ध में थाना कोतवाली, थाना गौरीबाजार एवं थाना बरहज पर गैंगेस्टर ऐक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकार थाना कोतवाली में टाॅप-10 तीन अभियुक्तों, थाना गौरीबाजार में टाॅप-10 एक अभियुक्त व एक अन्य अभियुक्त एवं थाना बरहज में 03 अभियुक्तों सहित कुल 08 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर ऐक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही किया गया।
04. दिनांक 12.07.2020 को थाना लार पुलिस द्वारा मेहरौनाा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक संख्या HR 45 B 6265 खड़ा मिला, जिसमें देखने पर ट्रक में बिग बटर बिस्किट व कुरकुरे के गत्तों के नीचे छिपाकर रखी 750 एमएल 50 पेटी, 375 एमएल 160 पेटी व 180 एमएल 195 पेटी हरियाणा निर्मित इम्पीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की गयी जिसकी बाजारू कीमत 33 लाख रूपये की बरामदगी करते हुए थाना लार पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही हैै।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें