देवरिया पुलिस द्वारा किया गया वृक्षारोपण

देवरिया, वन विभाग देवरिया द्वारा देवरिया पुलिस को कुल 3600 पौधे रोपण हेतु उपलब्ध कराया गया था, पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा उक्त पौधों को लगाने हेतु पुलिस लाइन देवरिया, समस्त थानों, यातायात कार्यालय एवं अग्निशमन कार्यालय देवरिया को उपलब्ध कराया गया था, जिसके क्रम में आज दिनांकः-05.07.2020 को पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पुलिस लाइन में पैधारोपण करते हुए शुभारम्भ किया गया, इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमति निष्ठा उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रकाशचन्द्र पाण्डेय एवं प्रशिणाधीन महिला आरक्षियों द्वारा भी पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण किया गया। 
 इसके अलावा क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने मुख्यालय के थानों, समस्त थानों, यातायात कार्यालय एवं अग्निशमन कार्यालय देवरिया में समस्त प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना व कार्यालय परिसर में आवंटित पौधों को लगाया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास