डॉ0 श्रीपति मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया
देवरिया, दिनांक 01.07.2020 को पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ0 श्रीपति मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने तथा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की चेकिंग हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया जिसके परिप्रेक्ष्य में:-
01.थाना तरकुलवा पुलिस द्वारा एक अदद देशी तमन्चा व दो अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
02.आबकारी अधिनियम के अंतर्गत थाना बनकटा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त, थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त तथा थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा तीन अभियुक्त को अवैध देशी शराब तथा नाजायज कच्ची शराब बरामद कर चालान करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही किया गया।
03.निरोधात्मक कार्यवाही-धारा 107/116/151 सीआरपीसी में 37 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा 34 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 35 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया
04.वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारीः- थाना रामपुर कारखाना एक, थाना मईल दो तथा थाना-भटनी मु0अ0सं0-111/2020 धारा-166,354ए, 509 भादवि 01.निरी0 भीष्मपाल सिंह सा0 भादीगढी थाना पिलुआ, जनपद एटा उ0प्र0। 25000रू0 पुरस्कार घोषित।
05.जनपदीय पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाहीः–वाहन चेकिंग के दौरान 234 वाहनों से 248300 रू0 शमन शुल्क वसूल किया गया।
इसके अतिरिक्त जनपदीय पुलिस द्वारा 23 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें