डॉक्टर्स डे पर इनरव्हील क्लब ने किया सम्मानित
गोरखपुर । डॉक्टर्स डे पर इनरव्हील क्लब आफ गोरखपुर रेनबो ने शहर के जाने-माने डॉक्टर को सम्मानित किया । इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने डॉ प्रियंका वर्मा को पौधा और ड्राई फ्रूट्स देकर सम्मानित किया तो वही क्लब की सचिव पूजा गोयल ने डॉक्टर फातिमा को पौधा और ड्राई फ्रूट्स देकर सम्मानित किया । यह कार्यक्रम क्लब के फाउंडर मेंबर प्रीति गुप्ता के निवास स्थान पर संपन्न हुआ, इस मौके पर मास्क और सैनिटाइजर भी जरूरतमंदों को वितरित किया गया ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूजा गोयल, प्रीति गुप्ता, आकांक्षा गोयल, प्रियंका वर्मा,रचना धूलिया सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रही ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें