एम्स गोरखपुर के नाम पर फर्जीवाड़ा
नंदानगर गोरखपुर : अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) के मीडिया कोआर्डिनेशन टीम के प्रभारी प्रो. हरीशंकर जोशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि कुछ लोग एम्स में भर्ती के नाम पर फर्जी विज्ञापन निकालकर लोगों को ठग रहे हैं। यहां तक कि फर्जी बेवसाइट पर बकायदा भर्ती के लिए आवेदन तक मांगा जा रहा है। उन्होंने इस मामले में डीएम और एसएसपी के पास शिकायत तक दर्ज कराई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें