एन डी आर एफ व जिला प्रशासन देवरिया द्वारा बाढ़ आपदा प्रबंधन पर किया गया टेबल टॉप एक्सरसाइज
आज संपूर्ण देश जबकि कोविड-19 जैसी भयंकर महामारी की चपेट में है इसी दौरान देश की कई सारी नदियां खतरे के लेबल से ऊपर चल रही हैं जिसके कारण प्रदेश में बाढ़ आने की संभावना बढ़ गई है ऐसे में बाढ़ जैसी आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए बुधवार को जिला प्रशासन देवरिया व एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक कर बाढ़ आपदा प्रबंधन योजना बनाई गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह रहा कि जितनी भी एजेंसी इस बाढ़ आपदा के दौरान कार्य करेंगी वह समस्त विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर सके तथा एक दूसरे की कार्यप्रणाली को समझ सके। एनडीआरएफ का यह उद्देश रहा है कि क्षेत्रीय प्रत्युत्तर केंद्र गोरखपुर की जितनी भी जिम्मेदारी का जिला है किसी भी आपदा के दौरान चाहे वह आपदा मानव निर्मित हो या प्राकृतिक हो एनडीआरएफ की टीम सबसे पहले पहुंचती है। इसी आपदा के तहत आगामी बाढ़ को देखते हुए जिला देवरिया में यह बैठक श्री अमित किशोर जिलाधिकारी देवरिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्यतः एन डी आर एफ के डिप्टी कमांडेंट श्री पी एल शर्मा टीम कमांडर इंस्पेक्टर डीपी चंद्रा व जिला प्रशासन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे इस बैठक में बाढ़ जैसी आपदा से संभावित खतरों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई व योजना नियत कर संबंधित एजेंसियों के कार्यों का निर्धारण किया गया इस दौरान जनपद व राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन प्रणाली को अपडेट किया गया सभी आपातकालीन सेंटरों को अपडेट किया गया साथ ही साथ संचार व कार्य प्रणाली को सुनिश्चित किया गया
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें