एसओजी टीम एवं थाना खामापार पुलिस द्वारा अपहृत को किया गया बरामद, 05 गिरफ्तार
देवरिया, थाना खामपार पर दिनांक 06.07.2020 को वादी वशिष्ठ शाही पुत्र उदयभान सिंह निवासी-निशनिया पैकोली थाना-खामपार जनपद-देवरिया की तहरीर पर उनके भतीजे के अपहरण के संबन्ध में मु0अ0सं0-113/2020 धारा-364 भादंसं का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही थी, जिसके क्रम में अपहृत की बरामदगी एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिनंाक-07.07.2020 को एसओजी टीम देवरिया एवं थानाध्यक्षा खामपार मय टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कतरारी मोड़ के पास से एक स्कार्पियो वाहन संख्या UP-52-AM-2140 से अपहृत व्यक्ति अरविन्द शाही पुत्र दिनेश शाही निवासी-निशनिया पैकोली थाना-खामपार जनपद देवरिया को बरामद करते हुए वाहन से अन्य 05 अभियुक्तों को पकड़ा गया, जिनके द्वारा अपना नाम पता 01.आदित्य सैडिंल पुत्र स्व0 विशुन दयाल तिवारी निवासी-सवरेजी थाना-खामपार जनपद देवरिया, 02.नितिश पाठक उर्फ टिफल पुत्र कृपा शंकर पाठक निवासी-बड़पुरवा थाना-भलुअनी जनपद देवरिया, 03.भरतभूषण उर्फ बृजभूषण पुत्र बलवन्त सिंह निवासी-अजयपुरा मरवट थाना-मदनपुर जनपद देवरिया, 04.जयशंकर प्रसाद मिश्र पुत्र व्यासमुनि मिश्र निवासी-बंजरिया थाना-खुखुन्दू जनपद-देवरिया, 05.राजन मिश्रा उर्फ अखिलेश मिश्रा पुत्र नागेन्द्र मिश्रा निवासी-बीजापुर झंगटोला थाना-खुखुन्दू जनपद-देवरिया बताया गया। अभियुक्त नितिश पाठक उपरोक्त के पास से एक पिस्टल 5 कारतूस, 2 मैगजीन, अभियुक्त भरतभूषण के पास से एक 315 बोर रायफल 3 कारतूस व 32060रू0, अभियुक्त जयशंकर उपरोक्त के पास से एक रिवाल्वर 24 कारतूस व 27400रू0, अभियुक्त राजन मिश्रा उपरोक्त के पास से 20500रू0 बरामद एवं वाहन से एक पिस्टल 6 कारतूस लोडेड इसके अतिरिक्त स्कार्पियो वाहन में से एक पिस्टल व 6 कारतूस बरामद किया गया। अपहृत द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्तियों द्वारा उसका अपहरण कर कहीं ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा बरामद शस्त्र, कारतूस, वाहन व रूपयों को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें