गनेशपुर मे एक तिलकपुरवा मे एक कोरोना पाजटीब मिला, गाँव हुआ सील
आनन्दनगर, महराजगंज, विकास खण्ड फरेन्दा के ग्रामसभा गनेशपुर व तिलकपुरवा मे एक-एक कोरोना पाजटीब मिलने से गांव को सनटाईजर कराते हुए सील कर दिया गया है।बताया जाता है कि गनेशपुर मे अपने ससुराल में रह रहा व्यक्ति दिल्ली से कमाकर आया था और तिलकपुरवा का नसरुद्दीन बगलौर से कमाकर आया था दोनों का जाच पडताल सेठ आनन्दराम जयपुरिया इण्टर कालेज पर हुआ था।जाँच रिपोर्ट आने पर दोनों प्रवासी मजदूर कोरोना पाजटीब पाये गए।जिसको गँभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन सकते में आ गया तत्काल मौके पर उपजिलाधिकारी फरेन्दा राजेश जयसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मिश्र अपने लावलश्कर के साथ पहुंच कर गांव को सील कर दिया गया और सनटाईजर कराने के लिए अग्नि शमन विभाग को लगा दिया गया है।सनटाईजर कराने में सुमँत सिँह, मु0आरिफ, नर्वदेश्वर सहित अन्य कर्मचारी रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें