गोला थाना क्षेत्र के दो गांव के युवकों में हुई मार पीट
गोलाबाजार गोरखपुर25 जुलाई । गोला थान क्षेत्र के माफी चौराहे पर दो गांव माफी के युवकों में जम कर मारपीट हुई ईट पत्थर भी चले।
सूत्रोंका कहना है कि एक पक्ष के लोग फायर भी किये है। सूचना पाते ही गोला पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर मामले की छान बीन कर रही है ।गोला थाने पर किसी भी पक्ष के तरफ से तहरीर समाचार लिखे जाने तक नही पड़ी है।
बताते चलें कि गोला थाना क्षेत्र के माफी चौराहे पर किसी बात को लेकर माफी और पाण्डेपार उर्फ डड़वा गांव के लड़कों के बीच कहा सुनी हुईं। इसी बीच पाण्डेपार उर्फ डड़वा गांव के लड़कों ने फोन से कुछ और लड़कों को बुला लिए। बाद में आए युवकों ने अवैध असलहा लाठी डंडा धारदार हथियार लेकर पहुचे। जिसपर माफी के लड़कों ने ईटा पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इतने में दुसरे पक्ष के लोगों ने वहां फायर कर दिया। जिसके बाद माफी के लड़के भाग खड़ा हुए।इतने में किसी ने गोला थाने पर इसकी सुचना दे दिया।सूचना पाते ही क्षेत्र में गश्त पर रही गोला पुलिस मौके पर पहुच कर मामले की छान बीन शुरू कर दिया है।।सनद रहे वहां पर उपस्थित लोगों ने तेज आवाज कीपुष्टि किया है।इस प्रकरण पर थानाध्यक्ष गोला हेमेंद्र पांडेय का कहना है कि घटना की सूचना मिलते हीपुलिस मौके पर पहुची थी ।जांच पड़ताल किया है ।थाने पर अभी किसी भी पक्ष के तरफ से कोई तहरीर नही मिली है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें