गोरखपुर-बेंगलुरू व मुम्बई रूट पर चलेगी प्राइवेट ट्रेन

गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददातादेश में 109 रूट पर चलने वाली प्राइवेट ट्रेनों में दो ट्रेनें गोरखपुर से भी हैं। इसमें एक गोरखपुर से बेंगलुरू और एक गोरखपुर से मुम्बई रूट पर चलेगी। ट्रेनों को चलाने के लिए निजी कंपनियों से आवेदन मांगे गए हैं। रेलवे ने 109 रूट चिह्रित किए हैं जिस पर प्राइवेट ट्रेनों को चलाने की योजना है। इसके लिए देश भर में 12 क्लस्टर बनाए गए हैं। रेलवे द्वारा जारी किए गए रूट के शेड्यूल चार्ट के मुताबिक गोरखपुर जंक्शन से बेंगलुरू रूट के लिए पटना क्लस्टर और गोरखपुर से मुम्बई रूट के लिए प्रयागराज क्लस्टर से ट्रेन चलाने के लिए निजी संचालकों को आमंत्रित किया गया है। निजी ट्रेनों के चलने से ट्रेनों में सीट न मिलने वाली परेशानी काफी हद तक ठीक हो जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे में प्रयागराज, वारणासी, लखनऊ, फैजाबाद से भी निजी ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा कई ट्रेनें ऐसी चलाई जाएंगी जो एनईआर होकर जाएंगी। इसके लिए भी रूट निर्धारित किया गया है। ये ट्रेनें तेजस की तरह ही हाईस्पीड पर चलेंगी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इनमें गार्ड व ड्राइवर रेलवे के होंगे जबकि बाकी स्टॉफ कंपनियां खुद रखेंगी। ट्रेन के कोच का निर्माण मेक इन इंडिया तर्ज पर होगा। ताकि इससे रोजगार का भी सृजन हो सके। ट्रैक मेंटेनेंस भी रेलवे के हिस्से में होगा। ट्रेन का किराया बाद में तय किया जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास