गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता मनीष ओझा ने एचआरडी मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक जी को ईमेल के माध्यम से 3 सूत्रीय ज्ञापन भेजा
गोरखपुर 12 जुलाई 2020 को गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता मनीष ओझा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि हमारी मांग छात्र-छात्राओं को प्रोन्नत करने की जो थी उस पर सरकार ने अपनी सहमति दी है जिसका हम स्वागत करते हैं लेकिन मंत्रालय द्वारा अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा सितंबर माह में कराने का आदेश दिया है जिसका हम विरोध करते हैं
मनीष ओझा ने कहा कि हमारी मांग केंद्रीय मंत्री से यह है कि अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को भी एक मानक 56% से 57% का बनाकर उत्तीर्ण किया जाए जिससे उनको भविष्य में कोई भी परीक्षा जैसे प्रतियोगी परीक्षा या अन्य कोई आवेदन करने में कोई दिक्कत ना हो साथ ही दिल्ली सरकार ने इस वर्ष परीक्षा पर रोक लगाते हुए प्रोन्नति करने का फैसला लिया है जिसको देखते हुए हर राज्य सरकार को अपने राज्य में इस फैसले को लागू किया जाना चाहिए
मनीष ओझा ने कहा कि मंत्रालय के इस तुगलकी फरमान का मैं विरोध करता हूं और सरकार से पूछना चाहता हूं कि क्या सितंबर तक हमारा देश कोरोना मुक्त हो जाएगा यदि तब तक हमारा देश कोरोना मुक्त हो जाएगा तो हम सभी आप के फैसले का स्वागत करते हैं अन्यथा हमारा विरोध जारी रहेगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें