ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन
माननीय राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश
पत्रकार उत्पीड़न का मामला
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन
पत्रकार के चार कार्य जो उसे 376 का अभियुक्त बना दिया
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष रामअशीष तिवारी,उपाध्यक्ष गजेन्द्र राम त्रिपाठी, महामंत्री सन्तोष कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी खजनी सुरेश राय को दिया गया ज्ञापन
मौके पर उपस्थित राजाराम यादव.दिपक मिश्रा , वेद प्रकाश तिवारी. अर्धचंद्र धारी राम त्रिपाठी. उमेश दुबे,शिराज.रामललीत पान्डेय ,मनोज श्रीवास्तव,श्याम जी, दयाराम यादव .सहित अन्य पत्रकार रहे मौजूद
1 बॉसगाँव नगर पंचायत में एक करोड़ 72 लाख का घोटाला हुआ था जिसपर बतौर अमर उजाला पत्रकार नीतीश सिंह ने दो साल तक लगातार घोटाला पर खबर लिखा । परिणाम स्वरूप नगर अध्यक्ष पर चोरी का मुकदमा बॉसगाँव थाने में दर्ज हुआ और उनका पावर भी सीज किया गया। जिसका खुनश बॉसगाँव नगर अध्यक्ष व उनकी टीम ने पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर निकाला।
2 बॉसगाँव मे नवमी के दिन अमर उजाला ब्लड डोनेशन कैम्प को लेकर पत्रकार के विरोध में एक पक्ष में आपस मे अड़ गए। जिसके बाद थाने में सीओ के नेतृत्व में पंचायत हुयी।जिसके बाद दशमी को बल्ड डोनेशन कैम्प हुआ । जिसमे गोरखपुर जिला बैंक के वैन में 102 यूनिट सर्वाधिक रिकार्ड बनाया गया।जिसको लेकर एक पक्ष का खुनश ने पत्रकार व उसके परिवार को भोगना पड़ा।
3 बॉसगांव पशु आश्रय गृह में अव्यवस्था के चलते 75 मवेशी की मौत हुयी जिसके बाद पत्रकार ने आवाज उठाई और पशु आश्रय गृह की अनियमितता सामने आयी जिसके बाद सम्बन्धित अधिकारी सन्तोष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। जिसके बाद अवैध कार्य मे सम्लित यह लोग खार खाये हुए है।
4 बॉसगाँव के जंगल सरया बेलवरिया में पंचायत भवन के 2008 में पैसा निकाल लिया गया था और बनवाया नही गया । जब पत्रकार ने उसके लिए आवाज उठाई तो 2018 में उसे बनवाया गया। परन्तु जो लोग इसमे सलिप्त थे वह सब अब एक जुट होकर पत्रकार को निशाना बनाया।
5 बॉसगॉव में पेशवर महिला द्वारा पत्रकार को प्रेम में फसाया गया जिसके बाद पत्रकार ने शादी के लिये तैयार हो गया परन्तु वह महिला कही और शादी कर ली।वहा अपने पति और उसके परिवार के ऊपर 307 सहित अन्य मुकदमे में फसा कर पैसा वसूला फिर तलाक लिया। लेकिन इस दौरान महिला स्नेहलता सिंह पुत्री राकेश सिंह सहित अन्य लोग पत्रकार का फोटो वायरल की धमकी देती रही और धनउगाही करती आ रही है। जिसपर पत्रकार ने इसकी शिकायत डीजीपी को 16 जनवरी 2020 में किया और कम्प्लेंट केश 4019/20 गोरखपुर न्यायालय में 18 फरवरी 2020 धारा 406,420,384, 389,504,506,120 बी के अंतर्गत केस रजिस्टर्ड है। जिसपर बॉसगॉव थाने में जांच आयी । जिसके अगले ही दिन महिला द्वारा 2 साल 3 महीने पूर्व ब्लात्कार होने का आरोप लगाई। जिसपर बॉसगाँव पुलिस ने उपरोक्त लोगो के इशारे पर बिना जांच किये ही 376 दर्ज किया ।
नीतीश सिंह जो विगत 12 साल से अमर उजाला में बॉसगांव तहसील से रिपोटिंग करते आ रहे है । जिनकी छवि साफ सुथरी व ईमानदार है। ऐसे में निष्पक्ष जांच कराया जाना ही न्याय संगत होगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें