गुलशन सना 95 प्रतिशत अंक पाकर सेंट्रल अकादमी चौरी चौरा की बनी टापर
चौरीचौरा गोरखपुर । सेंट्रल अकादमी चौरी चौरा के कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 12वीं की छात्रा गुलशन सना ने बोर्ड परीक्षा में 95.4% अंकों के साथ विद्यालय की टॉपर रही ।इसके अलावा सनी जायसवाल (93.6% ),वैष्णवी जायसवाल (89.4% ),प्रीति सिंह (88.8% ),रवि जायसवाल (82.8% ),हर्ष साहनी (82.6% ),विश्वदेव सर्राफ (81.2%) एवं आरंभ त्रयंबक (81% )आदि ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा अच्छे अंको से उत्तीर्ण कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक सृंजय कुमार मिश्र, निदेशिका अनुराधा मिश्रा,सहायक निदेशक अमन आकाश मिश्र,प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए सभी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें