हाइडिल के लाईन मैनो की करतूत 12घंटे के अन्दर दो घटना एक की मौत
तरयासुजान हाइडिल के कर्मचारियों की चिर निद्रा खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जिसका नतीजा यह रहा कि तरयालच्छिराम में एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी है तो एक दूसरे घटना मे स्थानीय बाजार के सरकरी अस्पताल के समीप किसी लाईन मैन ने मेन सप्लाई का कनेक्शन स्टैग में दे रखा था। विद्यावती देवी पत्नी सुदामा यादव की भैंस जैसे ही वहां पहुंची स्टैग के संपर्क में आने से मौत हो गयी। भैंस को तड़पता देख विद्यावती देवी को लोगों ने पकड़ लिया अन्यथा घटना का प्रारूप कुछ अलग होता। महिला ने बताया भैंस ही उसके परिवार के भरण पोषण का एक मात्र सहारा था।
गौरतलब बात तो यह है कि क्षेत्र के लाईन मैन हो या स्टेशन इंचार्ज शाम होते ही लाल टानिक इनके सर चढ़कर बोलता है ऐसे मे ये क्या क्या गुल खिलाते हैं खुद इन्हें ही नहीं पता होता।ऐसा मैं नहीं कहता समूहों में इनके करतूतों को बयां करते पोस्ट बता रहे हैं। मजे कि बात तो यह है कि दुर्घटना के सूचना के वावजूद उपकेन्द्र पर तैनात एक इन्चार्ज *रंगलाल लाईन मैन से या जेई से परमिशन कराने की बात करता है। चाहे किसी की जान ही क्यों न चली जाय। ऐसा ही रहा तो वो दिन दूर नहीं कि जनता जयमाल के साथ आपके दरवाजे पर हो।और निशाने पर आपका सर हो।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें