इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 14 एवं 15 जुलाई को नहीं होगा न्यायिक कार्य

प्रयागराज,13 जुलाई (वार्ता) इलाहाबाद उच्च न्यायालय में प्रयागराज शहर में कोविड-19 के बढते प्रकोप को देखते हुए 14 एवं 15 जुलाई को न्यायिक कार्य नहीं होगा।
निबंधक शिष्टाचार आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 14 एवं 15 जुलाई को न्यायालय परिसर का सेनेटाइजेशन किया जायेगा। दोनो दिन मुकदमो की शारीरिक एवं ई-दाखिला भी नहीं होगा। महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है।
उन्होंने बताया कि 14 व 15 जुलाई को सुने जाने वाले मुकदमें 17 व 20 जुलाई को सुने जायेगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास