ITI प्रशिक्षु को हर माह मिलेगा छह हजार रुपए

लखनऊ : आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को अप्रेंटिसशिप पर रखने वाले निजी उद्योगों व सार्वजनिक उपक्रमों को प्रदेश सरकार अपनी तरफ से एक हजार और केन्द्र से 1500 रुपये के अंशदान के साथ ढाई हजार रुपये महीना देगी। इससे प्रदेश के करीब एक लाख आईटीआई प्रशिक्षत युवक निजी उद्योगों सार्वजनिक उपक्रमों से प्रति माह छह हजार रुपये तो एक साल तक पाएंगे। वहां स्थाई नौकरी के मौके भी मिलेंगे। मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन को बुधवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इस साल फरवरी में इस योजना के लिए बजट में 100 करोड़ की व्यवस्था की गई है। साथ ही उद्योगों के लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि वे न्यूनतम छह हजार रुपये महीना प्रशिक्षु को देंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास