जटहां-खिरकिया मार्ग का चौड़ीकरण एवं जानकीनगर से रामकोला बाईपास मार्ग  निर्माण की मिली स्वीकृति

कुशीनगर जनपद  मुख्यालय को जोड़ने वाली जटहां खिरकिया पडरौना मार्ग आज 2 साल से बदहाल हो उठी थी जिसको लेकर निरंतर जटहा खिरकिया मार्ग के मध्य चौक चौराहों से दुर्दशा का शिकार लोग पडरौना मार्ग की उच्चीकरण और चौड़ीकरण के साथ चौक चौराहों पर सड़क सुरक्षा के लिहाज से जल निकासी हेतु नाली निर्माण की मांग निरंतर की जा रही थी।


बताते चलें कि पडरौना सदर विधायक व श्रम सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के प्रयास से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में आज मंगलवार से पीडब्ल्यूडी से जुड़े राजस्व विभाग की टीम सीमांकन का कार्य शुरू करेगी।
जटहां वाया खिरकिया पडरौना मार्ग की होने वाली कायाकल्प की खबर सुनकर जटहां पडरौना मार्ग के राहगीर हो या बिशुनपुरा विकासखंड के इस मार्ग से जुड़े समस्त ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और माननीय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी के सफल प्रयत्नों की बधाई दे रही है।
मंत्री जी के भतीजे आरके मौर्य ने दी जानकारी
उपरोक्त जानकारी माननीय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे आरके मौर्य ने दी है। उन्होंने बताया कि जिले के दो बाईपास मार्ग जिसमें एक जटहां खिरकिया पडरौना मार्ग की उच्चकरण और चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा। पहले यह सड़क 3:30 मीटर का था अब 7 मीटर का बनेगा। आरके मौर्य ने बताया कि आज मंगलवार से पी डब्लू डी विभाग की राजस्व टीम सीमांकन का कार्य शुरू कर देगी।
 जानकारी देते हुए आरके मौर्य ने बताया कि सदर मुख्यालय रविंद्र नगर स्थित जानकीनगर से रामकोला बाईपास मार्ग का भी निर्माण कार्य हेतु स्वीकृत मिल चुकी है।
जटहां खिरकिया पडरौना मार्ग निर्माण की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में जहां लोगों ने राहत की सांस ली है। वही लोगों की खुशी सातवें आसमान पर है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास