जौनपुर में एसडीएम सहित 10 और कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई 767

जौनपुर, 14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मंगलवार को उप जिलाधिकारी(एसडीएम) सदर सहित 10 और कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 767 हो गयी है।
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने यहां बताया कि आज प्राप्त जांच रिपोर्ट में जिले मे सदर इलाके के एसडीएम नीतीश कुमार सिंह के अलावा नौ और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि राहत की बात है कि जिले में 767 संक्रमितों में से अब तक 528 स्वस्थ हो चुके हैं। इनके अलावा दस मरीजों की उपचार के दौरान मृत्यु हो चुकी है । जिले में 229 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है ।
उन्होंने कहा कि एसडीम सदर के संक्रमित होने के कारण बुधवार को सदर तहसील बंद रहेगी और सैनिटाइजेशन का कार्य होगा । उन्होंने कहा आज लिए 662 सैंपल मिलाकर अब तक कुल 18476 लोगों के नमूने लिए हैं और 15707 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अभी 2759 नमूनों की जांच आना बाकी हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास