जीएसटीआर-1 की शून्य फाइलिंग के लिए एसएमएस सुविधा शुरु

नयी दिल्ली 01 जुलाई (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन)ने एसएमएस के ज़रिएजी एसटीआर-1 की शून्य फाइलिंग की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है।
जीएसटीएन ने आज जारी बयान में कहा कि इससे लगभग 12 लाख करदाता लाभान्वित होंगे जो अब जीएसटी पोर्टल पर लॉगिन किए बिना अपना रिटर्न फ़ाइल कर सकते हैं। हालांकि, पोर्टल पर रिटर्न फाइल करने की सुविधा पहले की ही तरह जारी रहेगी। फॉर्म जीएसटीआर-1 के लिए शून्य रिटर्न मासिक और त्रैमासिक आधार पर फ़ाइल किया जा सकता है। यह एक महीने के भीतर जीएसटीएन की ओर से करदाताओं को दी गई दूसरी बड़ी सुविधा है।
इससे पहले 8 जून को एसएमएस से शून्य जीएसटीआर-3बी रिटर्न फ़ाइल करने की सुविधा प्रदान की जा चुकी है।
एसएमएस के जरिए शून्य जीएसटीआर-1 रिटर्न फाइल करने के लिए करदाता को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 14409 पर एसएमएस भेजना होगा। एसएमएस भेजने के बाद करदाता को एसएमएस के ज़रिए 6 अंकों का वेरिफिकेशन कोड प्राप्त होगा। करदाता को एक और एसएमएस वेरिफिकेशन कोड टाइप करके 14409 पर भेजना होगा।
करदाता को इसके बाद एप्लिकेशन रेफरेंस नंबर (एआरएन) के साथ एक मैसेज प्राप्त होगा, जो दर्शाएगा कि जीएसटीआर-1 की शून्य फाइलिंग सफल रही है। फ़ाइल किए गए रिटर्न एप्लिकेशन के स्टेटस को जीएसटी पोर्टल पर जीएसटीआईएन एकाउंट में लॉग इन करके नेविगेट करके ट्रैक किया जा सकता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास