झमाझम बारिश से खेती किसानी प्रभावित, खेत व सडकें तालाब बनी 


आनन्दनगर--महराजगंज--मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बीती रात से हो रहे मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।वहीं जाम पडी नालियों से जलनिकासी न होने से गांव व शहर की सडके  तालाब बन गई है।जिससे फर्राटा भरने वाले वाहनों के चलने से राहगीर व दुकानदार गँदे पानी के शिकार हो रहे हैं।बीती रात मे हुए मूसलाधार बारिश से किसानों की किसानी भी प्रभावित हुई है समय से धान का बेहन तैयार न होने से धान की रोपाई भी नहीं कर पा रहे हैं।जिससे यह बरसात उन किसानों के लिए बेकार साबित हो रहा है तो जिन किसानों के धान के बेहन तैयार है वह खुशी से लबरेज होते हुए झूम के बैठौनी कर रहे है और इन्द्र भगवान को धन्यवाद दे रहे हैं।किसी किसी क्षेत्र में बरसात कम होने से वहां के किसान नहर और बोरिंग का सहारा लेकर धान की रोपाई कर रहे हैं।एक तरफ जहां किसान खेती के लिए हुए बरसात को सँजीवनी बता रहे हैं वहीं नालियों की उफानाने से शहर गँदे पानी से भर गया है जिससे पैदल चलने वाले के लिए मुसीबत हो गया है।एक तरफ जहां किसान अपनी किसानी को लेकर खुश नजर आ रहे हैं वहीं प्लास्टिक, व छाता बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानदारी को लेकर मशगूल हैं तो गांव, टोले, मजरे मे रहने वाले लोग घरों व छतो से टपक रहे पानी से लोगों की नीद हराम हो गई है।एकाएक हुए चक्रवाती बरसात से नदियों के किनारे रहने वाले ग्रामीण अगाह  बाढ आने को लेकर भयभीत हैं। सडको के किनारे हुए जलजमाव, सडकों पर बह रहे गन्दे पानी ,व बन्धो के जर्जर हालत को जानते हुए भी जिम्मेदारो के मौन होने के कारण धानी, फरेन्दा,व वृजमनगँज,की जनता भयभीत हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास