कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल की मूल्य वृद्धि में धरना प्रदर्शन कर सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन


गोला/ गोरखपुर, गोला तहसील मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर पेट्रोल डीजल के मूल्यों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी को लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए माननीय राष्ट्रपति महोदय को संबोधित 5 सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी गोला राजेंद्र बहादुर को सौंपा।
कांग्रेस पार्टी के तहसील प्रभारी गोला साहिल विक्रम तिवारी ने पत्र के माध्यम से कहा कि लॉकडाउन के पिछले 3 माह के दौरान पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क और कीमतों में बार-बार की गई अनुचित बढ़ोतरी ने भारत के नागरिकों को असीम पिड़ा व परेशानी दी है जहां एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक महामारी से लड़ रहा है वहीं दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल व डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर इस मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है। केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित कराते हुए निम्न तथ्यों में लिखा गया है कि 1- जब भाजपा ने सत्ता संभाली थी मई 2014 में को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 9.20 रुपए प्रति लीटर एवं डीजल पर 3.46 रुपए प्रति लीटर था। जबकि भाजपा सरकार द्वारा डीजल के उत्पाद शुल्क में 820 प्रतिशत तथा पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 258 प्रतिशत  की वृद्धि की गई।
2- केवल पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में बार बार वृद्धि करके मोदी सरकार ने पिछले 6 सालों में 18 लाख करोड़ रुपए कमा लिया।
3- 3 माह पहले लॉकडाउन लगाए जाने के बाद पेट्रोल डीजल पर उत्पाद शुल्क को बार-बार बढ़ाकर हदें पार कर दी गई।
4- मार्च 2020 को पेट्रोल व डीजल के मूल्य में 3 रूपये  प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई । 5 मई 2020 को मोदी सरकार ने डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 13 रूपये  प्रति लीटर और पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में 10 रूपये  प्रति लीटर की बढ़ोतरी की 7 जून 2020 से लेकर 24 जून 2020 तक निष्ठुर मोदी सरकार ने 18 दिनों तक पेट्रोल व डीजल के मूल्य लगातार बढ़ाएं ।जिससे डीजल का मूल्य 10.48 रूपये   प्रति लीटर एवं  पेट्रोल का मूल्य 8.50 रूपये  प्रति लीटर बढ़ गया।
5- देश की नागर खुशहाल करने और उनकी गाड़ी कमाई की जबरन वसूली का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल के भाव कम हुए है। आज पेट्रोल और डीजल के मूल्य आसमान छू रहे हैं जिससे यह साबित होता है कि मोदी सरकार भारत के भोले भाले नागरिकों की जेब पर डाका डालकर उन्हें खसोट रही है।
इसलिए हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप 5 मार्च 2020 के बाद पेट्रोल डीजल के दामों एवं उत्पाद शुल्क में की गई सभी बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिए जाने का निर्देश दें और इस मुश्किल समय में इसका फायदा देश के नागरिकों तक पहुंचाएं। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी हरिशंकर गुप्ता सुनील तिवारी बेनी माधव तिवारी विक्रांत साहनी अनूप उमर  श्रीचंद जायसवाल बृजेश मिश्र अवधेश मणि त्रिपाठी डॉक्टर शौकत अली चंद्र मोहन पांडे सतीश कुमार व रणविजय चंद्र प्रकाश यादव गरीब अली समीर कुमार धर्मेंद्र कुमार भारतेंदु दुबे राम शब्द निषाद सहित आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास