कांग्रेस की वंशवाद राजनीति के कारण देश पिछड़ रहा था: लक्ष्मण आचार्य
देवरिया,13 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के वंशवाद राजनीति के कारण ही देश पिछड़ रहा था, लेकिन मोदी सरकार के छह वर्ष के कार्यकाल में दुनिया के पटल पर देश का जय-जयकार हो रहा है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने सोमवार को यहां पार्टी द्वारा आयोजित वर्चुअल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीड की हड्डी के समान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पंगुता के कारण भारत की दशा व दिशा विक्षिप्त व दयनीय होती गई थी। वंशवाद की राजनीति के कारण देश पिछड़ गया। आज मोदी सरकार के छह वर्ष के कार्यकाल में विश्व पटल पर देश की जय जय कार हो रही।
उन्होंने कहा कि आज डब्लू एच ओ और बिल गेट्स ने भारत की प्रशंसा की है। वैश्विक महामारी कोरोना ने विश्व की कमर तोड़ दी, वहीं श्री मोदी के दृढ़ निश्चय एवं अच्छी सूझबूझ की देन है कि देश कोरोना वायरस से लड़ने में सफल है। इसके साथ ही प्रदेश के मुखिया योगी ने भी कोरोना की लड़ाई में जीतने का कार्य किया।
श्री आचार्य ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट में कांग्रेस ने नीति तो बनाई लेकर नियत नहीं बना पाई। आज उत्तर प्रदेश की सरकार प्रधानमंत्री के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। 80 करोड़ भारतवासियों को नवंबर तक मुफ्त राशन देने का कार्य किया, 59 चीनी ऐप को बंद करना ऐतिहासिक कदम रहा, आज अन्य देश भी चीनी ऐप को बंद करने का कार्य कर रहे। चीन की आर्थिक स्थिति दिन-प्रतिदिन गिरती जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें