कांग्रेसियो ने सड़क पर की धान की रोपाई , विधायक ने कहा की हो रही है राजनिती 

 


चौरीचौरा । गोरखपुर जिले के विधानसभा 326 चौरी चौरा क्षेत्र के नईबाजार से बोहाबार जाने वाले मार्ग पर जलजमाव हुआ है इस पर रविवार को कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष ब्रह्मपुर एआईसीसी मेंबर कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी किया तथा सड़क पर ही धान की रोपाई की 
कृष्णमोहन दूबे ने कहा की अगर इसकी कोई व्यवस्था नही किया गया तो कांग्रेस के लोग ग्रामीणो के साथ मिलकर बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे 
उक्त अवसर पर विशाल तिवारी, शिवहरि सिंह ,मनीष तिवारी ,शिवकुमार सहित दर्जनो लोग मौजूद रहें 
वहीं इसी विधानसभा के ब्रह्मपुर गांव की भी सड़क दुर्दशा की शिकार है काफी दिनों से ब्रहम्पुर व उसके आसपास के लोग काफी मशक्कत करने के बाद इस रास्ते आते जाते हैं यहां पर पूर्व में भी विरोध प्रदर्शन हो चुका है रविवार को पुन : कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष व एआईसीसी मेम्बर कांग्रेस कमेटी स्नेहलता के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई 
वहीं विधायक संगीता यादव से बात कि गई तो उन्होने बताया कि ब्रहम्पुर वाली सड़क विधायक निधि से बनना था मगर तीन  करोड़ रुपये कोरोना महामारी में जाने की वजह से वह सड़क अभी नही बन पाया है अगले प्रस्ताव में वह बन जायेगा और फिलहाल उस पर मिट्टी व राबिस डलवाने का काम किया गया है 
नईबाजार से बोहाबार मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है जिस जगह पानी लग रहा है वह जगह काफी नीचे है अभी कुछ दिन पहले भी बारिश की वजह से पानी लगा था जिसे पी डब्ल्यू डी  से बोलकर जल निकासी किया गया है मगर कुछ लोगो ने उस रास्ते को दुबारा बंद कर दिया जहां से जल निकासी हुई थी,जितनी दूर पानी लग रहा है उतना दूर सी सी रोड बनेगा जिसका प्रस्ताव पी डब्ल्यू डी को चला गया है 
इसके अलावा विपक्ष के लोगो को कोई न कोई मुद्दा तो चाहिए ही फिलहाल दूसरा कोई मुद्दा तो है नही इसलिए इस पर राजनिती कर रहें हैं
जानकारी होने के विधायक के निर्देश पर जितेन्द्र यादव नईबाजार स्थित बोहाबार मार्ग  पर पहुंचे और एक्सईएन को बुलाकर उन्होने बात कि जिस पर एक्सईएन एस पी भारती ने एक महिने के भीतर कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया 
साथ में परशुराम गुप्ता,चन्दन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहें


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास