कभी भी फूट सकता है मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में मरीजों व  कर्मचारियों का गुस्सा

गोरखपुर, नित नए कारनामों के कारण आए दिन चर्चा में बने रहने वाले बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है जिसका खामियाजा कोविड वार्ड के मरीजों के साथ ही उनकी सेवा में तैनात स्टाफ भी भुगत रहे हैं।
जबकि शासन का दावा है कि कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ ही इनकी देखरेख में तैनात डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है लेकिन हकीकत धरातल से कोसों दूर है
सनद रहे कि बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में स्थापित कोविड वार्ड में मरीजों के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था शायद फाइलों तक ही सिमटा है यहां भर्ती मरीजों के दवा व खान-पान की व्यवस्था का अंदाजा इनके सेवा में लगे मेडिकल स्टाफ के साथ हो रहे भेदभाव से लगाया जा सकता है।
नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर एक कर्मचारी ने बताया कि मरीजों के साथ ही हम लोगों को भी सबसे निम्न स्तर का खाना दिया जा रहा है। जो जीने के लिए भी काफी नहीं है और तो और नाश्ते के नाम पर प्याली भर पोहा दिया जा रहा है। कर्मचारियों के साथ ही मरीज भी इसका विरोध करने की रणनीति बना रहे हैं। कभी भी इनका आक्रोश फूट सकता है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास