खजनी से सिकरीगंज मार्ग गड्ढों में तब्दील
जिले के अधिकारी तहसील प्रांगण के अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक का है प्रतिदिन आवागमन|
डीएम साहब एक नजर खजनी से सीकरीगंज मार्ग भैसा बाजार से हरनहीं तक बीच सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे|
राहगीरों का चलना मुश्किल इस रोड पर रात में दो पहिया वाहन या साइकिल सवार सही रूप से गुजर जाए तो समझिए जिंदगी का एक जंग जीत गया|
बरसात के मौसम में गड्ढे में जल जमा होने के कारण राहगीर गिर गिरकर हो रहे हैं चोटिल|
आज सुबह सिकरीगंज से खजनी की तरफ आ रही ट्रक जल जमा होने के कारण गड्ढे में धस जाने के कारण ड्राइवर के निकालने पर कमानी टूट गई जिससे सुबह से लेकर अभी तक 3 से 4 किलोमीटर लंबी जाम लग गई|
क्षेत्र के संभ्रांत लोग कई बार सड़क की मरम्मत के लिए एनएच से मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई|
माननीय विधायक संत प्रसाद जी का इसी रास्ते पर घर भी है 3 साल से लगातार खजनी विधानसभा के विधायक भी हैं|
माननीय विधायक जी से बात करने पर उन्होंने कहा प्रस्ताव पास हो गया है बारिश के कारण सड़क नहीं बन पाया लेकिन मरम्मत का कार्य जल्द ही करा दिया जाएगा|
डीएम साहब अगर आपकी इस सड़क पर एक नजर पड़ जाएगी तो शायद सड़क का काम या मरम्मत का कार्य हो जाएगा जिससे लोगों को गड्ढे से निजात मिल जाएगी|
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें