खुलेआम घूम रहा कोरोना संक्रमित, पूरा गांव सील, ग्रामीणों ने उखाड़ा बांस बल्ली

गोरखपुर: गीडा थाना अंतर्गत खानीपुर गांव में कोरोना संदिग्ध की सूचना पर भले ही प्रशासन ने पूरे गांव को सील करा दिया है लेकिन जो व्यक्ति इसके लिए जिम्मेदार है वह आज भी प्रधान की गाड़ी में बैठ कर गांव ही नहीं आसपास के चौराहों पर भी लगातार भ्रमण कर रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। जिम्मेदारों से लगातार शिकायत के बाद भीम जब यह सिलसिला नहीं थमा तो आज दोपहर में उग्र ग्रामीणों ने होमगार्ड जवानों की मौजूदगी में एक रास्ते का बांस बल्ली उखाड़ फेंका।
सनद रहे कि पिपरौली ब्लॉक के खानीपुर गांव निवासी संदिग्ध व्यक्ति अपने 70 वर्षीय भाई से गोरखपुर मिलने गया था जो कोरोना संक्रमित है इसकी भनक लगते ही पुलिस और प्रशासन के लोग आनन-फानन में पूरे गांव को सील कर दिए साथ ही किसी को भी बाहर न निकलने की हिदायत देकर रास्तों पर पुलिस तैनात कर दिए। इससे सशंकित ग्रामीण भले ही अपने घरों में दुबका है लेकिन जिस व्यक्ति को संदिग्ध बताया गया है वह प्रधान की गाड़ी में बैठ कर गांव ही नहीं आसपास के चौराहों पर दिनभर भ्रमण कर रहा है ग्रामीण इसकी आवाज भी उठा रहे हैं लेकिन उनका सुनने वाला कोई नहीं है ग्रामीणों में राम बहाल जमुना नंदकिशोर ओमप्रकाश आदि का कहना है कि जिसके लिए हम ग्रामीण अपने घरों में कैद हैं वह ग्राम प्रधान के साथ खुलेआम घूम रहा है ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन या तो उन लोगों को क्वॉरेंटाइन कराए या गांव में लगे वैरीकेडिंग को तत्काल प्रभाव से हटा दें ताकि आम लोगों को राहत मिल सके
उधर एस एन एकेडमी के पास होमगार्ड जवानों की मौजूदगी में कुछ युवकों ने बैरिकेडिंग के लिए लगाए गए बांस बल्ली को ही उखाड़ फेंका। होमगार्डों का कहना है कि पूरी स्थिति से चौकी इंचार्ज को अवगत करा दिया गया है।
इस बाबत थानाध्यक्ष गीडा का कहना है कि मामले की कोई जानकारी नहीं है अगर ऐसा है तो तत्काल दिखवाता हूं


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास