कोरोना योद्धाओं को विधायक ने किया सम्मानित
कसया, कुशीनगर। वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग में फ्रंट लाइन वारियर्स के रूप में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ का योगदान अतुलनीय है। जब हम सभी लॉक डाउन के दौरान स्वयं को सुरक्षित रखने के लिये घरों में कैद थे तो उस समय ये लोग हमारी सुरक्षा के लिये अपने घरों से निकलकर ड्यूटी पर मुस्तैदी से अपने कर्तब्यों का निर्वहन कर रहे थे। उक्त बातें स्थानीय भाजपा विधायक रजनीकांत मणि ने अपने आवास पर आयोजित कोरोना वारियर्स सम्मान समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी गया नही है,हम सभी को लापरवाही नही करनी बल्कि सर्तक रहने की जरूरत है और चेहरा को ढककर रखे साथ ही एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखे। माननीय विधायक द्वारा कोविड-19 में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करने वालों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा के प्रभारी डॉ एल बी यादव व वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष कुमार मिश्र,एल टी राजकुमार चौधरी को कोरोना वॉरियर्स सम्मान पत्र देकर सम्मानित किये। साथ ही इन कर्मचारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किये।
इस दौरान मनीष सिंह,बाबू चकमा,दिव्येन्दु मणि, अनिल कुमार मल्ल,आलोक तिवारी,संतोष पाठक आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें