महिला की ईट से कूच कर हत्या


चौरीचौरा,गोरखपुर । चौरीचौरा थाना क्षेत्र में ग्राम  चकदेइया  में शराब के नशे में धुत्त एक युवक ने रविवार की रात मे गांव की  एक 55 बर्षीय महिला कांती देबी पत्नी नेबुलाल यादव की ईंट से मार कर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी होते ही सीओ चौरी चौरा रचना  मिश्रा, चौरीचौरा के इस्पेक्टर सूर्यभान सिंह फोर्स के मौके गए । घटना स्थल से चौरी चौरा  चौरी चौरा पुलिस ने हत्या के आरोपी  22 बर्षीय  रितेश पुत्र रामानन्द उर्फ बिल्लू हरिजन को हिरासत में ले लिया। और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।
      जानकारी के अनुसार चकदेइया गांव निवासी नेबुलाल यादव व दलित रामानन्द के घर चौरी चौरा थाना क्षेत्र में बार्डर के पास चकदेइया गांव में है। रविवार को दलित रामानन्द का 22 बर्षीय लड़का रितेश चौरी चौरा के भोंपा बाजार से शराब के नशे में धुत्त हो कर रात 11 बजे के करीब नेबुलाल यादव के घर पहुंच गया। और नेबुलाल के लड़के से बात करने की जिद करने लगा। इस पर कांती देबी ने कहा कि लड़का सोया हुआ है।इतनी वक्त बात नहीं कर पायेगा। इतना कह कर वह घर के अंदर जाने लगी। तब तक गुस्से से तमतमाए रितेश ने ईंट चलाकर उसके सिर पर प्रहार कर दिया। ईंट महिला के सिर के पिछले हिस्से में लगा। जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ी। और जबतक लोग कुछ समझ पाते तब तक घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौरी चौरा और झंगहा दोनो थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। लेकिन घटना स्थल चौरी चौरा थाना क्षेत्र में होने के कारण चौरी चौरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। और महिला के बड़े बेटे राजन यादव की तहरीर पर रितेश हरिजन पुत्र रामानन्द उर्फ बिल्लू हरिजन के बिरुद्ध धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास