मिस्टर ग्रोसर रिटेल शॉप का हुआ शुभारम्भ

चौरीचौरा , मुंडेरा बाजार सनातन धर्म भवन में मिस्टर ग्रोसर रिटेल शॉप का वैदिक मन्त्रों के पश्चात फीता काट व दीप प्रज्वलित करके अभयचंद जयसवाल द्वारा शुभारम्भ हुआ I प्रोपराइटर विश्वदेव सर्राफ ने बताया मिस्टर ग्रोसर रिटेल शॉप बाबु सरवन कुमार रामकृष्ण ट्रेडिंग कंपनी का प्रभाग है I इसमें पतंजलि , हल्दीराम और अमूल के सारे प्रोडक्ट एम.आर.पी. से कम दम पर मिलेंगे I आगे बताया की मिस्टर ग्रोसर द्वारा एक हजार की खरीद पर प्रीमियम कस्टमर कार्ड जरी होता है जिसपे आगे से हुई हर खरीद पर लोयालिटी पॉइंट्स मिलना शुरू हो जाता है I ग्राहक द्वारा 700 पॉइंट्स पूरा करने पर चांदी का सिक्का मिलेगा I जल्द ही हमारे स्टोर पर केक और पिज़्ज़ा बनाने के सामान के साथ-साथ हस्त निर्मित चिप्स, पापड़ व आचार भी उपलब्ध कराए जायेंगे I साथ ही साथ मुंडेर बाजार क्षेत्र में होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी I कार्यक्रम के दौरान नागेन्द्र जयसवाल , रणजीत सर्राफ , भुवंपति निराला , विपिन बिहारी सर्राफ , त्रिगुण सेनगुप्ता व रामकृष्ण पट्टू उपस्थित थे I 


 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास