मुख्तार के पांच करीबियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित
लखनऊ 14 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस ने बाहुबली मुख्तार अंसारी के पांच करीबियों के शस्त्र लाइसेंस मंगलवार को निरस्त कर दिये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान गाजीपुर में मुख्तार अंसारी से जुड़े पांच करीबियों के शस्त्र लाइसेंस के भौतिक सत्यापन में अनियमितता पायी गयी थी जिसकी रिपोर्ट प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद ने जिलाधिकारी को प्रेषित की थी।
उन्होने बताया कि इस सिलसिले में जिलाधिकारी ने पांच सहयोगियों/रिश्तेदारों के शस्त्र लाइसेंस निलम्बित कर दिये हैं और उनके हथियार थाने के मालखाने में दाखिल कराये गये हैं। इनमें उदय नरायण यादव, रियाज अंसारी ,रामानुज सिंह यादव,अफजल अली खान और वलीउल्लाह खान शामिल हैं।
सूत्रों ने बताया कि जिले में अब तक मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्यों, सहयोगियों,रिश्तेदारों के 33 शस्त्र निलम्बित कराकर थाने के मालखानों में दाखिल कराया जा चुका है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें