नेपाल के सरहदों पर विकास दुबे की सरगर्मी से की जा रही तलाश
आज दिनांक 6 जुलाई दिन सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए गोरखपुर के अपर पुलिस महानिदेशक दावा शेरपा ने बताया कि नेपाल की सरहदों पर विकास दुबे की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। सरहद के इलाकों में उसके तस्वीर को चस्पा कर दिया गया है। विकास दुबे की सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम दिया जाएगा।सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
वहीं एडीजी दावा शेरपा ने बताया कि पुलिस पूरी तरीके से सरहद पर चौकस है अगर वह भागने का प्रयास करता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें